Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले पर बीजेपी का धरना
2000  carore rupees ka sarab ghotala

छत्तीसगढ़ में उजागर हुए 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तरीय महाधरना दिया। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने शहर के अग्रसेन चौक पर जिला स्तरीय महाधरना में विरोध प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। 2000 करोड़ का उजागर शराब घोटाला इसकी गवाही दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा देना चाहिए।बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामसेवक पैकरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के मेहनतकश निवासियों का धन घोटालों के जरिए लूट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में विकास अवरूद्ध है, जनता भयभीत है, कानून-व्यवस्था हाशिये पर है। राज्य में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ईडी की कार्रवाई से सामने आए 2000 रुपए करोड़ के घोटाले को लेकर भाजपा आम जनता के बीच जा रही है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

 

MadhyaBharat 13 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.