Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंध नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर तेज बहाव में बहे एक की मौत
bhind, Sindh river, one died

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार दोपहर सिंध नदी में नहाने गए तीन किशोर तेज बहाव में बह गए। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह दो किशोरों को बचा लिया, लेकिन एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना लहार तहसील के असवार थाना क्षेत्र में लगदुआ गांव की है।

 

जानकारी अनुसार घटना असबार थाना के लिलबारी लगदुआ गांव निवासी तीन किशोर जंगल में बकरियां चराने गए थे। बकरियां चराते हुए तीनों नहाने के लिए गांव के पास बह रही सिंध नदी में उतर गए। इस दौरान तीनों किशोर तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद चीख-पुकार की आवाज सुनने पर आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने दो किशोरों को तो बचा लिया गया, लेकिन तीसरे की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि (16 वर्ष) पुत्र हरदास पाल निवासी रोशनपुरा के रूप में हुई है। उसके शव को निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद असबार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

MadhyaBharat 13 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.