Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस और ट्रक की सीधी टक्कर
burhanpur,Direct collision ,bus and truck

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश में मंगलवार का दिन हादसों भरा रहा। मंदसौर और टीकमगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसों के बाद मंगलवार दोपहर बुरहानपुर में भी एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यहां बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण भी कि दोनों ही वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में ट्रक ड्रायवर की मौत हो गई, जबकि बस सवार करीब 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर निंबोला पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कर घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों को बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार घटना किलर हाइवे के नाम से कुख्यात इंदौर-इच्छापुर-अकोला राष्ट्रीय राजमार्ग की है। बस क्रमांक एमपी 09 एफए 7109 इंदौर से बुरहानपुर होकर महाराष्ट्र के अकोला जा रही थी। इस दौरान दोपहर करीब दो बजे असीरगढ़ के आगे अंधे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 19 जेड 3358 से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में ट्रक व बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन में फंसे उसके शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। ट्रक में सीमेंट के बड़े-बड़े पाइप लदे थे। हादसे में वे भी टूट गए। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सराफत खान निवासी चापोरा थाना शाहपुर के रूप में की गई है। वहीं घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए है। बस ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में बोहरा समाज के काफी लोग थे। वे सैयदना के दर्शन के लिए बुरहानपुर आ रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। अंधे मोड़ पर चालक ने बस की रफ्तार कम नहीं की और अपनी साइड छोड़कर गलत साइड से बस दौड़ा रहा था।

यह है घायलों के नाम

इंदौर निवासी आमिर सैफुद्दीन (70 वर्ष), जकीउद्दीन (75 वर्ष), रुखसाना (65 वर्ष), ओमप्रकाश (59 वर्ष), वर्षा (27 वर्ष), उसका पति कुलदीप (32 वर्ष), मधुकर तोताराम (60 वर्ष), निरमाली पत्नी मधुकर (55 वर्ष), रत्ना पाठक (40 वर्ष), किरण पाठक (18 वर्ष), अदिति पाठक (22 वर्ष) , सचिन सुखदेव (27 वर्ष), सिरसोदा बुरहानपुर निवासी मोहित पुत्र संतोष (21 वर्ष), बोदरली निवासी अंकिता (21 वर्ष), बंभाड़ा निवासी मालती (21 वर्ष), जैनाबाद निवासी जावित्री बाई (70 वर्ष), पंधाना निवासी कैलाश (21 वर्ष) और नांदुरा खुर्द निवासी रोहित (23 वर्ष) घायल हुए हैं।

MadhyaBharat 16 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.