Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लड़की से बातें करने में ध्यान भटकने से बस भिंड़ गई ट्राले से
लड़की से बातें करने में ध्यान भटकने से बस भिंड़ गई ट्राले से

मध्यप्रदेश के शाजापुर में मक्सी-उज्जैन रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के यात्री का दावा है कि हादसे का कारण ड्राइवर का ध्यान भटकना है। उसने रात में एक लड़की को अपने पास केबिन में बैठाया। वह उससे हंसी-मजाक कर रहा था। बस 100 से ज्यादा की स्पीड में थी। लड़की से बात करते हुए ड्राइवर का ध्यान भटका और बस सीधे सामने आ रहे ट्राले से जा भिड़ी।  इस हादसे में 5 की मौत हो गई। 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल मां-बेटी ने उज्जैन अस्पताल में दम तोड़ दिया। 13 घायलों को उज्जैन लाया गया। बस माधवगढ़ (जालौन, उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। मृतक UP के रहने वाले थे। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं एक ही परिवार की हैं। अहमदाबाद शादी में जा रही थीं। बस में दो ड्राइवर- अमित और गोपाल थे। दुर्घटना के समय बस गोपाल चला रहा था। अमित सो रहा था।हादसे में ड्राइवर गोपाल भी बुरी तरह घायल हुआ है। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर है। उसका कहना है कि पता नहीं, कैसे हादसा हो गया। लड़की को केबिन में बैठाने की बात पर उसने बताया कि केबिन में कई यात्री बैठते हैं। इसके बाद ड्राइवर कुछ ज्यादा नहीं बोल सका।

 

 

MadhyaBharat 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.