Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
घर के बाहर खेल रहे 14 माह के बच्चे का अपहरण
bhind,Kidnapping ,child playing

भिंड। जिले के मौ थाने के पाड़रिया गांव में एक 14 माह के बच्चे के अपरहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह लापता हो गया। सूचना मिलते ही मौ और गोहद थाने की पुलिस गांव पहुंच गई और साइबर टीम की मदद से रातभर सर्चिंग अभियान चलाया। गांव वालों ने भी सर्चिंग में पुलिस की मदद की। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार को सुबह 5 बजे बच्चा खेत की मेड़ पर खेलता हुआ मिला। पुलिस की घेराबंदी के कारण बदमाश बच्चे को बाहर लेकर नहीं जा सके। पुलिस की सतर्कता से बच्चा अपहरण होने से बच गया।

 

 

मौ थाने के पाड़रिया गांव निवासी रतीराम प्रजापति का दिल्ली में गजक का व्यापार है। उनका 14 महीने का बेटा देवांश बुधवार शाम घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह गायब हो गया। इसकी सूचना मिलते ही भिण्ड पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने तत्काल पुलिस फोर्स गांव में उतार दिया। पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर शाम करीब 6 बजे से सर्चिंग आपरेशन शुरू कर दिया। मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव, गोहद थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा, साइबर टीम प्रभारी एसआई दीपेंद्र सिंह, एसआई शिवप्रताप सिंह समेत एसडीओपी सौरभ कुमार ने मोर्चा संभाला। गांव के हर घर और कोने-कोने में बच्चे को सर्च किया गया। रात भर पुलिस उसकी तलाश करते रहे। घेराबंदी से घबराकर बदमाश बच्चे को एक खेत की मेड़ पर छोड़कर भाग गए। सुबह टीम को बच्चा खेलता मिला। इसके बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

पुलिस अधीक्षक खत्री ने बताया कि बच्चे के गायब होने के बाद हालांकि, पुलिस को नजदीकी लोगों पर शक था। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसीलिए इसे शुरुआत से ही अपहरण मानकर जांच की गई। पुलिस ने परिवार की जब गांव में किसी दुश्मनी आदि को लेकर पड़ताल शुरू की, तो कोई खास जानकारी नहीं मिली है। एसपी खत्री ने कहा कि पुलिस जवानों की मेहनत रंग लाई। बच्चे के अपहरण करने के बाद बदमाशों को निकलने नहीं दिया। ग्रामीणों ने भी सपोर्ट किया।

 

 

बता दें कि 14 माह का देवांश तीन बहनों में इकलौता भाई है। उसके अपहरण से घर में चीख पुकार शुरू हो गई। मां बेहाल हो गई। बच्चे के पिता का दिल्ली में गजक का व्यापार है। वे चार भाई हैं। सभी के पास दो-दो बीघा जमीन है। चारों भाइयों में बच्चे के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक है।

MadhyaBharat 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.