Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ला रही बस पलटी
umaria, Bus carrying villagers ,Chief Minister

उमरिया। जिला मुख्यालय उमरिया से पांच किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में शामिल होने के लिए ग्रामीणों के लेकर जा रही एक बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई ग्रामीण घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, उमरिया में बुधवार को रोजगार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश की 1309 एमएसएमई इकाइयों के उद्यमियों को प्रोत्साहन योजना के तहत सिंगल क्लिक से 271 करोड़ 41 लाख रुपये का अनुदान वितरित करेंगे। साथ ही 2 लाख 26 हजार 647 युवाओं को विभिन्न स्व-रोजगार योजना में 2114 करोड़ 48 लाख रुपये के लोन उपलब्ध कराने की प्रतीकात्मक शुरुआत करेंगे।

बताया गया है कि कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीणों को लेकर आ रही बस का टायर फट गया था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर पहले हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम खुलवाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस को सीधा किया, जिसके कारण रास्ता खोला जा सका। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MadhyaBharat 24 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.