Since: 23-09-2009
रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को महिला से दुष्कर्म एवं नाबालिग बालिका से छेड़खानी के आरोप में आरोपित रमाकान्त मिंज पिता ननकीदाऊ मिंज उम्र 40 साल निवासी ग्राम कोसमनारा थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
पीड़ित महिला आवेदन देकर बताई कि रमाकांत मिंज किसी केस में रायगढ़ जेल में निरुद्ध था, कुछ दिनों पहले जमानत पर रिहा हुआ है। इसके पति के साथ जान पहचान होने से रमाकांत का घर आना-जाना था। महिला बताई कि रमाकांत उसे डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया है।
वहीं आरोपित रमाकांत मिंज पर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का लिखित आवेदन भी थाना कोतवाली में प्राप्त हुआ है। कोतवाली पुलिस आरोपित रमाकांत मिंज पर पृथक-पृथक महिला से दुष्कर्म और बालिका से छेड़खानी का अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |