Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
सिटी बस दुर्घटनाग्रस्त दो व्यक्तियों की मौत
raigarh, City bus accident, two people died

रायगढ़।जिले के घरघोड़ा- लैलूंगा रोड में आज(बुधवार) सुबह चारभाटा के पास यात्रियों से भरी सिटी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है।दो बच्चों समेत कई लोग घायल हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सिटी बस क्रमांक CG13Q0741, सुबह 7 बजे लैलूंगा से रायगढ़ के लिए निकली थी। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक, वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा था।तेज गति से लहराते हुए बस पलट गई। बस के पलटते ही सवार यात्रियों में हाहाकार मच गया। दुर्घटना को देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों को बस से निकालने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।वही दो बच्चों समेत कई लोग घायल हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से हुए घायलों को रायगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है।जिन्हें सामान्य चोटें आई है उन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है।यात्रियों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से एक्सीडेंट हुआ है।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में दो पुरुषों की मौत हो गई है ,जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ रेफर किया गया है। जिनकी हालत चिंताजनक नहीं है उनका घरघोड़ा अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस कैसे पलटी इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से ड्राइवर फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। अभी पहली प्राथमिकता घायलों का उपचार है,इसलिए पुलिस उनकी समुचित उपचार व्यवस्था में लगी है।

MadhyaBharat 24 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.