Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
बजरंग बली की तुलना गुंडों से की माफी मांगें मोदी जी: दिग्विजय
burhanpur, Bajrang Bali,Digvijay

बुरहानपुर। जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बजरंग बली को आप मानते हो, बजरंग बली की तुलना बजरंग दल से करना धार्मिक था कि अधार्मिक? मैं मोदी जी से कहता हूं कि आपने बजरंग बली की तुलना गुंडों की जमात बजरंग दल से की है। माफी मांगिए। मैं हनुमान भक्त हूं और कमलनाथ मुझसे बड़े हनुमान भक्त हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा में देश की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई है। मोदी जी ने हमारी आस्था को अपमानित किया है, इसके लिए मोदी जी माफी मांगें।

दिग्विजय सिंह बुधवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। स्थानीय सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे उन्होंने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह कहते हैं कि किसानों का कर्जा माफ ही नहीं हुआ। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि शिवराज सिंह जी आपके जैत गांव में आपका निवास जहां है, वहां के आपके रिश्तेदारों की सूची हमारे पास है, जिनके कर्जे माफ हुए हैं।

कमलनाथ का सिख दंगों से कोई लेना-देना नहीं

सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय के ट्वीट को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजयसिंह ने कहा कि 1984 में हुए दंगों को लेकर लगभग 40 साल बाद भी अब तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई। अटल जी के समय भाजपा की सरकार 6 साल रही। केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकारें रहीं। आज तक मुकदमा दायर क्यों नहीं हुआ कमलनाथ जी पर। सिख दंगों से उनका कोई लेना-देना नहीं था। दिग्विजय ने कहा कि आप छिंदवाड़ा के सिख लोगों से पूछ लीजिए कि कमलनाथ ने उनके लिए कितना किया है, प्रदेश के हमारे सिख समुदाय के लिए कितना किया है।

फार्च्यूनर में घूम रहे महाराज और शिवराज भाजपा के लोग

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज भाजपा बंट गई है। शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा। आपके बुरहानपुर में भी कई आरएसएस और जनसंघ के परिवारों में जाकर पूछ लो, जो दलाल भाजपा के नए-नए ठेकेदार तैयार हो गए हैं। महाराज और शिवराज भाजपा वालों के पास फॉर्च्यूनर है, पुराने जनसंघियों के पास साइकिल तक नहीं है। साइकिल से चल-चल के, चने खा-खा के, जिन्होंने जनसंघ को जमाया, कहां हैं वो लोग? कौन पूछ रहा है उनको?

MadhyaBharat 24 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.