Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
100 बोरी चावल-विस्फोटक के साथ नक्सली सहयोगी आरोपित गिरफ्तार
bejapur, Naxalite associate ,rice-explosives

बीजापुर। जिले की पुलिस ने नक्सलियों के लिए ले जाई जा रही 100 बोरी सुगंधित चावल, विस्फोटक सामग्री, पर्चा आदि सामग्री को एक नक्सली सहयोगी निर्मल जुमड़े निवासी ग्राम चेरपाल के कब्जे से जब्त कर गिरफ्तार किया है। बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि नक्सलियों की सप्लाई नेटवर्क के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई के संदर्भ में अपराध दर्ज कर कार्रवाई उपरांत गिरफ्तार आरोपित नक्सली सहयोगी निर्मल जुमड़े को गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर दंतेवाड़ा के स्पेशल कोर्ट पेश किया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चेरपाल निवासी निर्मल जुमड़े को नक्सली कैडरों के लिए उच्चस्तर के सुगंधित चावल सप्लाई तथा विस्फोटक सामग्री, पर्चा आदि सामग्री को सप्लाई के लिए एक सप्ताह पूर्व नगद रुपये दिये जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। इस सूचना के बाद बीजापुर पुलिस नक्सली सहयोगी निर्मल जुमड़े पर लगातार नजर बनाए हुए थी। पुलिस ने इस संदर्भ में संदिग्ध निर्मल जुमड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने नक्सलियों को सामग्री सप्लाई करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि 19 मई को नक्सली कैडर के लिंगेश, शांति विज्जी ने उससे संपर्क कर बाजार से लगभग 25 क्विंटल चावल और एक अन्य नक्सली कोरियर से विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामग्री प्राप्त कर नक्सलियों तक पहुंचाने के लिए नगद 60 हजार दिया था।

 

निर्मल जुमड़े ने बताया कि योजना के अनुसार 22 मई को एक ट्रक में चावल और नक्सली कोरियर की ओर से दिए गए एक सफेद बोरी को लोड कर गंगालूर क्षेत्र के सावनार के जंगल में जाने रवाना हुआ। इस दौरान ग्राम रेगड़गट्टा के आगे ट्रक नहीं जा पाने की स्थिति में ट्रक में रखे चावल व अन्य सामग्री को रेगड़गट्टा गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उतार दिया, जिसे मौका देखकर बाद में ट्रैक्टर के माध्यम से नक्सलियों तक पहुंचाया। पुलिस ने संदेही निर्मल जुमड़े के निशानदेही पर नक्सलियों को सप्लाई करने के लिये रखी गई 100 बोरी चावल, एक सफेद बोरी के थैले में अंदर रखा 08 डेटोनेटर, 10 जिलेटीन, लगभग 20 मीटर कार्डेक्स वायर, 100 नक्सली पर्चा, एक नक्सल बैनर, नक्सल साहित्य इत्यादि सामग्री को जब्त किया है।

MadhyaBharat 25 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.