Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मंत्री उषा ठाकुर ने 'भगवा लव ट्रैप' के पर्चे को बताया षडयंत्र
indore, Minister Usha Thakur ,conspiracy

इंदौर। इंदौर में दो दिन पहले बजरंग दल और आरएसएस के खिलाफ 'भगवा लव ट्रैप' के पर्चे बांटे जाने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर्चे में मुस्लिम लड़कियों को भगवा लव ट्रैप से बचने के लिए चेताया गया था। अब इस मामले में मध्य प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर का बयान सामने आया है। मंत्री उषा ठाकुर ने भगवा का समर्थन करते हुए इसे आरएसएस और बजरंग दल के खिलाफ षडयंत्र बताया है।

 

मंत्री उषा ठाकुर ने शुक्रवार को इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए बजरंग दल और आरएसएस को काफिर बताने पर कहा कि ये सब पर्चे बेबुनियाद हैं। यह कुत्सित षड्यंत्र तैयार कर रहे हैं। लव ट्रैप जैसे पर्चों की बात तब उठ रही है जब हम पिछले 25 सालों में धर्मांतरण और लव जिहाद के लाखों प्रमाण पेश कर चुके हैं। तभी तो सरकार को सख्ती के साथ लव जिहाद कानून लाना पड़ा। ये लोग अपनी बातों को छुपाने के लिए लव ट्रैप जैसे पर्चे छपवा रहे हैं। आप कश्मीर फाइल्स देखिए, द केरल स्टोरी देखिए, वहां आपको सच्चाई पता चलेगी। उन्होंने कहा मुस्लिम बेटियां हिंदुओं को अपना जीवनसाथी चुनती हैं, तो सनातन परंपराओं को मानने वाला व्यक्ति उन्हें गृह लक्ष्मी का सम्मान देकर रखता है। उन्होंने कहा अल्पसंख्यक समुदाय के प्रायोजित तरीके से किए जाने वाले लव जिहाद को सब जानते हैं। यह तो बस नकल कर रहे हैं और अपने षडयंत्रों को छुपाने के लिए इस प्रकार की बात कर रहे हैं।

 

MadhyaBharat 27 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.