Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खाई में गिरने के बाद ट्रक में लगी आग
mandla, Truck caught fire ,ditch

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही ट्रक में आग लग गई। ट्रक में मौजूद चालक ने जलते ट्रक से किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार मंडला- जबलपुर मार्ग पर निवास में संकरी घाटी के पास मंगलवार सुबह एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही ट्रक में आग लग गई। दुर्घटना के समय ट्रक के अंदर चालक अकेला था। चालक ने जलते ट्रक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घाटी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण दुर्घटना की जानकारी समय पर पुलिस को नहीं दी जा सकी। घाटी क्षेत्र से गुजरने वाले अन्य लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दुर्घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक और हादसे के बारे में जानकारी जुटा रही है।

MadhyaBharat 30 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.