Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
बनियागांव में दो ट्रकों की टक्कर एक ट्रक चालक की मौत
kondagaon,Two trucks collided,Baniyagaon

कोंडागांव। जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बनियागांव में मंगलवार दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे ट्रक का चालक कैलाश बिसोई गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

 

कोंडागांव सिटी कोतवाली के टीआई प्रह्लाद यादव ने बताया कि, कैलाश बिसोई निवासी ओडिशा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचए 6407 को लेकर रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिलीप कुमार रायपुर ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचए 6407 को लेकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। दोनों ही ट्रक जैसे ही बनियागांव के पास पहुंचे,नेशनल हाईवे-30 पर दोनों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की इस भिड़ंत में दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश को 108 एंबुलेंस के सहायता से गंभीर हालत में कोण्डागांव के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

MadhyaBharat 30 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.