Since: 23-09-2009

  Latest News :
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव.   महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.   10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मजबूत कानून व्यवस्था अनिवार्य.   कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री.   शराब नीति मामला: केजरीवाल आज हाईकोर्ट में स्वयं रखेंगे पक्ष.   काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम \'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी\'.   भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति.   किसानों की जिम्मेदारी सर्वोपरि, राजनीतिक नियुक्तियों पर स्पष्ट रुख.   भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई.   भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग.   MP में भाजपा स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन.   एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में पति की आय नहीं मानी जाएगी.   मधुमक्खी पालन से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों आय और रोजगार.   CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार .   कोरबा के जटांगपुर में पर्यटन को नई दिशा, सड़क सुधार से मिलेगा बढ़ावा.   छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना.   BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत.   बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी.  
कुंए में गिरा पानी का टैंकर ले जा रहा ट्रैक्टर
neemuch,Tractor ,water tanker

नीमच। जिले के ग्राम ढोलपुरा में गुरुवार दोपहर पानी का टैंकर लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 130 फीट गहरे कुंए में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की डूबने से मौत हो गई। घटना की मिलते ही सिटी थाने की पुलिस टीम और प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

नीमच सिटी थाने के एसआई गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नीमच से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव ढोलपुरा में पानी के टैंकर सहित एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुंए में जा गिरा। कुंए की चौड़ाई करीब 30 फीट चौड़ा होने के कारण ट्रैक्टर, टेंकर समेत पानी में जा समाया। कुएं में करीब 25 फीट पानी था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाने में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां 3 पानी की मोटरों से कुएं को खाली कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर और ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। हादसे में ड्रायवर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज पुत्र ओंकारलाल भील (40) के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत ढोलपुरा में पौधों को टैंकर से पानी देने का काम करता था।

MadhyaBharat 1 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.