Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
नदी में डूबने से दो बहनों समेत तीन की मौत
sehdol,  two sisters died, river

शहडोल। जिल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंता में शुक्रवार को नदी में नहाने गईं पांच बच्चियों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें शामिल हैं। हादसे के बाद उनके साथ नहा रहीं दो अन्य लड़कियां भागते हुए घर पहुंचीं और उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम सौंता में शुक्रवार को राजू पाल के घर में पारिवारिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी रिश्तेदार आए थे। दोपहर में राजू पाल की बेटी आरती (14), उसकी दो भांजी- पलक (12) और पारुल उर्फ शानू (8) समेत गांव की दो अन्य बच्चियां नदी में नहाने के लिए घर से निकल गईं। नहाने के दौरान आरती, पारुल और पलक नदी में डूब गईं। उनकी चीख-चिल्लाहट सुनकर साथ गईं दोनों बच्चियां भागकर घर पहुंचीं। परिजन जब तक वहां पहुंचते, उससे पहले गांव के ही नरेंद्र और वीरेंद्र यादव ने बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तक तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। बताया गया है कि पारुल और पलक का परिवार सीधी के सिलवार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उनके पिता हरीश पाल ने बताया कि मामा राजू पाल के घर आने पर बहुत खुश थीं।

MadhyaBharat 3 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.