Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
जौरा उपजेल में विचाराधीन कैदी की मौत
morena, Undertrial death , Jaura sub-jail

मुरैना। जिले के जौरा में स्थित उपजेल में धोखाधड़ी के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी की शनिवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हुई, जिससे उसकी मौत हो गई। जेल प्रबंधन उसे जौरा अस्पताल भी ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कैदी की मौत की वजह सामने नहीं आई है। जेल प्रबंधन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। जेल प्रबंधन के मृतक कैदी के परिजनों को सूचना दे दी है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव निवासी प्रमोद (48) पुत्र ब्रजराज भदौरिया को 10 जुलाई 2022 को धारा 420, 406 के आरोप में जेल में लाया गया था। जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार की सुबह प्रमोद की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिस पर जेलर को सूचना दी गई। इसके बाद वहां मौजूद एक फार्मासिस्ट ने उसका प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया और उसे एम्बुलेंस से उसे जौरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जौरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

जौरा उपजेल के जेलर बाबूलाल माहौर ने बताया कि विचाराधीन कैदी प्रमोद की सुबह 5 बजे तबीयत खराब होने पर जौरा अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई है। उसकी तीन दिन पहले भी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ले गए थे। हमारे यहां भी एक फार्मासिस्ट है, उन्होंने भी प्राथमिक उपचार किया। लेकिन सुधार नहीं हुआ। कैदी की मौत का कारण अभी तक हार्ट अटैक ही लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा।

MadhyaBharat 3 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.