Since: 23-09-2009
रायगढ़ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को केलो महाआरती में शामिल होने के लिए रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे।
जारी शेड्यूल के अनुसार सीएम बघेल विमान से करीब 4:30 बजे जिंदल एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। उसके पश्चात सर्किट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। फिर शाम 6:25 बजे केलो नदी तट स्थल पहुंच केलो महाआरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। केलो आरती करने के बाद सीएम राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन अवसर के कार्यक्रम का आनंद लेंगे। मुख्यमंत्री के लिए सर्किट हाउस आरक्षित रखा गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |