Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मधुर यादों को लेकर विदा हुए नेपाल के प्रधानमंत्री
indore, Prime Minister ,sweet memories

इंदौर। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश भ्रमण के पश्चात शनिवार दोपहर उज्जैन में बाबा महाकाल के भव्य दर्शन, स्वच्छ शहर इंदौर, जैविक अपशिष्ट से बायो सीएनजी बनाने वाला एशिया के सबसे बड़े तथा देश में अपने तरह के पहले और अनूठे प्लांट के अवलोकन किए जाने के अनुभव एवं अन्य सुखद यादों को समेटे इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर उनके साथ उनकी बेटी गंगा दाहाल एवं नेपाल से आए अन्य अतिथि भी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रचंड को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी एवं मध्यप्रदेश आगमन पर उनका आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री शिवराज का कहना यही रहा है कि प्रदेश की नौ करोड़ जनता और राज्य शासन की ओर से वे नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड का स्वागत अभिनंदन करते हैं। श्री प्रचंड जी को अपने बीच पाकर हम सभी अभिभूत हुए हैं, उनका स्वागत कर हम गौरवांवित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परम्पराएं लगभग एक जैसी हैं। ऐसा लगा कि अपनों के बीच अपने ही आये हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' ने अपनी इस भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरुआत बताया है। उनका कहना है कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े हैं। प्रचंड ने मध्यप्रदेश में गर्मजोशी से हुए स्वागत को अपने जीवन भर के लिए अविस्मरणीय माना है। भगवान श्री महाकाल के दर्शन करने का उनका सपना साकार हुआ है। उनकी नजरों में मध्य प्रदेश में हुए विकास कार्य अभूतपूर्व है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई भी दी है।

इससे पहले उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे मिलते वक्त कहा था कि हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे और इसी भावना से हम सभी मुद्दों का, चाहे देश की सीमा का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे। यह हमारे लिये खुशी और गर्व का विषय है।

इसके साथ ही प्रचंड ने यह भी बताया है कि उनका यह नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में चौथी बार भारत भ्रमण है। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और नेपाल के बीच जो सहमति हुई है, यह दूर तक जाने वाली सहमति है। कनेक्टीविटी, वॉटर रिसोर्स और ऊर्जा के क्षेत्र में जो सहमति बनी है, उसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। वे नेपाल जाकर नेपाली जनता को बताएंगे कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरुआत हुई है और भारत-नेपाल के संबंधों में नए आयाम जुड़े हैं। इसको मजबूत करना हम सबका कर्तव्य है।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' को विदाई देते वक्त जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायकगण रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ तथा महेंद्र हार्डिया, भाजपा नेता गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

MadhyaBharat 3 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.