Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्याही फेंकने के मामले में डीईओ ने भाजपा नेताओं पर दर्ज कराया केस
damoh, DEO ,BJP leaders

दमोह। स्कूली छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में गंगा जमुना स्कूल को क्लीन चिट देने वाले जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा के चेहरे पर मंगलवार को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्याही फेंकी गई थी। इस मामले में डीईओ ने मंगलवार देर रात भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित तीन अन्य लोगों पर कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई है। भाजपा के तीनों पदाधिकारियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में व्यवधान सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी एस के मिश्रा का कहना है कि उनके द्वारा गंगा जमुना स्कूल को क्लीन चिट देने से इस घटना का कोई संबंध नहीं है। असल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ठेकेदार हैं और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिलगुवा में मरम्मत का काम उनकी फर्म वर्धमान कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा किया गया था। बिल विलंब से प्रस्तुत करने पर राशि लैप्स हो गई, जिससे नाराज होकर उनके द्वारा मेरे ऊपर स्याही फेंकी गई है । उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भी 1 जून को उनका मुंह काला करने का प्रयास किया गया था लेकिन वह कार्यालय में छिप गए थे इसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों ने षडयंत्र पूर्वक इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना से पहले जिला शिक्षा कार्यालय की विद्युत सप्लाई को बंद करा दिया गया था, जिससे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्डिंग ना हो सके और अचानक ही इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी एस के मिश्रा के आवेदन के उपरांत कोतवाली में अमित बजाज, मोंटी रैकवार, संदीप शर्मा के विरुद्ध शासकीय कार्य में व्यवधान, किसी व्यक्ति के अपमान करने के इरादे से हमला करना, किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

MadhyaBharat 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.