Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
स्विफ्ट कार से 12 लाख का गांजा बरामद
kondagaon,Ganja , Swift car

कोण्डागांव। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर कोण्डागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, स्विफ्ट कार से 12 लाख रुपये कीमत का 123 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में कोण्डागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को थाना केशकाल द्वारा नेशनल हाईवे 30 पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

 

चेकिंग के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रही संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक जेएच 08 बीडी 8837 को रोककर तलाशी लेने पर कार की डिक्की में भूरे रंग के 56 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया, जिसका कुल वजन 123 किलो एवं अनुमानित बाजार मूल्य 12 लाख रुपये आंका जा रहा। गांजा तस्करी के आरोप में वाहन चालक कृष्ण कुमार पाल पिता स्व अशोक कुमार पाल उम्र 33 वर्ष , निवासी ग्राम घगराडीही, थाना जादूगोड़ा जिला ईस्ट सिंगभूम झारखंड को गिरफ्तार कर थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 44/23, धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर, गिरफ्तार आरोपित कृष्ण कुमार पाल को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

MadhyaBharat 11 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.