Since: 23-09-2009
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। गश्त पर निकली डीआरजी और बीएसएफ की 132 बटालियन संयुक्त पार्टी ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक राइफल भी जब्त की है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार रात को डीआरजी और बीएसएफ की 132 बटालियन संयुक्त पार्टी नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान लौटते वक्त सोमवार सुबह करीब 7 बजे छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में आल्दण्ड के जंगल में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे हैं। मुठभेड़ करीब आधे घंटे से ज्यादा चली है। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक राइफल भी जब्त की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |