Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
भीषण गर्मी के चलते रेलवे लाइन की पटरियां फैलकर हुई टेढ़ी
itarsi,  scorching heat,  railway line

इटारसी। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार हो गया है। भीषण गर्मी के चलते बुधवार को जबलपुर-इटारसी रेल ट्रैक पर गुर्रा और इटारसी के बीच रेलवे लाइन की पटरियां फैलकर टेढ़ी हो गईं। दुर्घटना की संभावना के चलते रेलवे ट्रैक को तुरंत बंद कर दिया गया। मरम्मत बाद ट्रैक पर दोबारा ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। इस दौरान अप रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन करीब तीन घंटे तक बंद रहा।

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह 10.10 बजे गुर्रा और इटारसी के बीच में लाइन टेढ़ी होने की जानकारी पर पेट्रोलिंग स्टाफ ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल पटरी पर डेंजर बोर्ड लगा दिए। इसी समय भुसावल से मालगाड़ी इटारसी की तरफ आ रही थी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने पटरी पर डेंजर बोर्ड देखकर मालगाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद इस ट्रैक पर रेल यातायात रोक दिया गया। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग पटरियों को ठीक कराने में जुट गया। करीब तीन घंटे बाद दोपहर 1.05 पर फिर से ट्रैक शुरू हो सका।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार संभवतः अत्यधिक तापमान के कारण पटरियां फैल गईं हैं, इस वजह से इस रूट का यातायात प्रभावित हुआ है। हादसे के कारण कई ट्रेनों को गुर्रा के पहले खड़ा किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते पटरियों को देख लिया गया, जिससे किसी भी तरह का हादसा होने से टल गया। पीछे आने वाली सभी ट्रेनों को स्टेशनों पर रोका है। कई ट्रेनों को पिपरिया, सोहागपुर एवं अन्य स्टेशनों पर खड़ा किया गया है। ट्रेक मरम्मत के चलते 2235 भागलपुर एक्सप्रेस को गुर्रा, 01118 स्पेशल ट्रेन को सोनतलाई, 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस को बागरातवा, 12166 रत्नागिरि एक्सप्रेस को बनखेड़ी स्टेशन पर इसके बाद पीछे अन्य ट्रेनों को खड़ा करना पड़ा।

MadhyaBharat 14 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.