Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
सतना से इंदौर जा रही बस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
narsihpur,  unknown vehicle , Satna to Indore

नरसिंहपुर। जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर ग्राम डोंगरगांव के पास शुक्रवार सुबह सतना से इंदौर जा रही एक यात्री बस को अज्ञात वाहन ने टक्कर ने मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

सुआतला थाना पुलिस के अनुसार, बस क्रमांक एमपी-19 पी 4056 शुक्रवार को तड़के सतना से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। यात्री बस ग्राम डोंगरगांव के पास पहुंची थी, तभी बस को अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार यात्री सुखराम विश्वकर्मा 35 वर्ष निवासी रामपुर नैकन जिला सीधी और बस के हेल्पर राजू पटेल 25 वर्ष निवासी जैतपुर जुनवानी जिला पन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार सचिन, बाबूलाल, श्रीराम, राजा और बस का क्लीनर घायल हो गए। अन्य यात्रियों को भी मामूली चोट आई है।

 

बताया गया है कि घटना के समय सभी यात्री सोए हुए थे। तड़के करीब पांच बजे हुए हादसे के वक्त ही उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बस चालक और क्लीनर गायब थे। पुलिस ने बताया कि जिस बस को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है। जो लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

MadhyaBharat 16 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.