Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
तेज रफ्तार कार ट्रक में गुसी पिता-पुत्र की मौत
guna, speeding car , killing father and son

गुना। जिले के रुठियाई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर पर शनिवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक एक तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मृतक पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। कार सवार परिवार उज्जैन का रहने वाला था।

 

 

जानकारी के अनुसार, उज्जैन का एक परिवार कानपुर में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां से लौटते समय शनिवार को सुबह 5:30 बजे यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रुठियाई थाना क्षेत्र उनकी कार से आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण ता कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उज्जैन निवासी सुभाष सलूजा और उनके बेटे हरीश सलूजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुभाष के बेटे अमित और पवन, सुभाष के भाई केवल सलूजा घायल हुए हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

MadhyaBharat 17 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.