Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सड़क पर खड़े ट्राले में घुसी स्लीपर कोच बस तीन की मौत
morena, Sleeper coach bus, three died

मुरैना। ग्वालियर से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर मुरैना जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र में बाबा देवपुरी मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मुरैना-धौलपुर हाइवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

पुलिस के अनुसार, स्लीपर कोच बस ग्वालियर से शुक्रवार देर रात 12.00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यह बस रात 2: 00 बजे के करीब मध्य प्रदेश और राजस्थान सीमा स्थित देवपुरी बाबा मंदिर के समीप पहुंची थी। देवपुरी मंदिर से लगभग 100 मीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जनरेटर से भरा एक ट्राला खड़ा था। ट्राले की न तो पार्किंग डिपर जल रहे थे और न ही इंटीकेटर। रात के घने अंधेरे में बस चालक को सड़क पर खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार बस इस हेवी लोडेड ट्राले में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के अंदर बैठे यात्री टूटी खिड़कियों से बाहर छिटक गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान पहुंचे। सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकालकर मुरैना जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा।

एसपी चौहान ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक अमरेश त्रिपाठी (50) निवासी चौहान प्याऊ ग्वालियर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी बॉडी निकालने के लिए बस के बाहरी हिस्से को काटना पड़ा। बस की कैबिन में बैठे धौलपुर के पदावली गांव निवासी महेश (35) पुत्र मातादीन प्रजापति की भी मौत हो गई। हैदराबाद से मजदूरी करके लौटा महेश प्रजापति कई महीने बाद अपने गांव लौट रहा था। इन दोनों के अलावा हादसे में ट्राले के हेल्पर शकीन मोहम्मद की भी मौत हो गई। हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक होने पर रात में ही ग्वालियर रेफर किया गया है। सराय छोला थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया गया है कि इस बस में अधिकतर मजदूर वर्ग के यात्री थे। कुछ मजदूर धौलपुर (राजस्थान) में उतरने वाले थे, जिन्हें धौलपुर से जयपुर, अजमेर, उदयपुर तक जाना था। वहीं, कुछ मजदूर दिल्ली की ओर जा रहे थे। बस में सवार एक यात्री के अनुसार ग्वालियर से 20 किलोमीटर आगे आने के बाद बानमोर कस्बे में बस में आग भी लगी थी। उस दौरान यात्रियों ने चालक से दूसरी बस मंगाने की बात कही थी, लेकिन उसने यात्रियों की बात को अनसुना कर दिया था।

MadhyaBharat 17 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.