Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के छोटे बेटियां धान खरीद केंद्र से 37 लाख की घोटाला करने वाले चार आरोपितों में से 3 आरोपित खरीद केंद्र प्रभारी दिलीप बैरागी, बारदाना प्रभारी सुरंजन सरकार, कम्प्यूटर ऑपरेटर विजय राय को छोटे बेटियां पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। वहीं चौथा आरोपित बांदे लैम्प्स प्रबंधक आरडी. मानिकपुरी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के आदेश के बाद बांदे जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक ने चार आरोपितों के खिलाफ छोटे बेटियां थाने में धान खरीद में 37 लाख की हेरा-फेरी करने का मामला दर्ज कराया था, मामले में छोटे बेटियां धान खरीदी केंद्र प्रभारी दिलीप बैरागी, बारदाना प्रभारी सुरंजन सरकार, कम्प्यूटर ऑपरेटर विजय राय को आज मंगलवार को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया गया है। वहीं चौथा आरोपित लैम्स प्रबंधक आरडी. मानिकपुरी अभी भी फरार है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |