Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
मप्र के दतिया में नदी में पलटा मिनी ट्रक पांच की मौत
datia, Mini truck overturned, five killed

इन्दरगढ़ (दतिया)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव में आज तड़के करीब चार बजे मिनी ट्रक ( डीसीएम) के नदी में पलट जाने ने से पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 30 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। इस वाहन में करीब 50 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

पुलिस के मुताबिक ग्वालियर जिले के बिलहेटी गांव निवासी खटीक समाज के लोग टीकमगढ़ जिले के जतारा में लड़की की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे । इस दौरान कामद रोड पर स्थित बुहारा गांव के पास निर्माणाधीन पुल से मिनी ट्रक गाड़ी पलटकर नदी में गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक प्रशांत (18), गुंजन (5) ईसू (5) केरव (2) पांचो बाई (45) के शव निकाले जा चुके हैं। कई लोग लापता बताया जा रहे हैं। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और स्थानीय एसडीएम मौके पर हैं। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि खटीक समाज के लोग बलेहरी के रहने वाले हैं। बेटी की शादी करने जतारा (टीकमगढ़) मिनी ट्रक से जा रहे थे। बुहारा नदी के रपटा में मिनी ट्रक का पहिया उतर गया। इस वजह से वह पलटकर नदी में गिर गया। अभी तक पांच लोगों के शव निकाले गए हैं। घायलों के इलाज कराया जा रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। हर घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

MadhyaBharat 28 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.