Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सलैया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिट्टी धंसी कई ट्रेनें प्रभावित
damoh, Landslide , track near Salaiya railway station

दमोह। मध्य प्रदेश में दमोह जिले में कटनी- बीना रेलखंड के सलैया स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर गुरुवार सुबह रेलवे लाइन की मिट्टी धंस गई। इससे इस रूट पर आवागमन बाधित हो गया है। हालांकि, रेल कर्मियों द्वारा सुधार कार्य करने के बाद सुरक्षा को देखते हुए धीमी गति से ट्रेनों को निकाला जा रहा है।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सलैया रेलवे स्टेशन के पास तीसरी लाइन पर डाली गई मिट्टी का कटाव हो गया और उसके चलते डाउन ट्रैक की मिट्टी भी कटकर बह गई। गुरुवार सुबह रेलवे के कर्मचारियों ने पटरियों के पास मिट्टी धंसी देखी तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को छोटे स्टेशनों में पर ही रोक दिया गया और दमोह व कटनी से पहुंची टीमों ने सुधार कार्य शुरू किया ।

 

 

उल्लेखनीय है कि हाल में इस रूट पर तीसरी लाइन का काम हुआ था। इस दौरान मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए मलबा डालकर उसमें बोरियां रखी गई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण मिट्टी कटकर बह गई। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों के साथ आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और ट्रेनों को रोक रोक कर सुधार कार्य कराया गया। इससे इस रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं। सिंगरौली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, दयोदय एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस देरी से चल रही हैं। वहीं, कटनी बीना मेमू को जरुआ खेड़ा स्टेशन से पहले समाप्त कर दिया गया तो कामायनी एक्सप्रेस को बीना से सीधे नैनी स्टेशन चलाया गया।

क्षेत्रीय रेल प्रबंधक आशीष रावलानी का इस मामले में कहना है कि प्रारंभिक सुधार कर ट्रेनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। बाकी कार्य भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कटनी रेलवे सेक्शन का क्षेत्र नहीं है लेकिन जिले से भी टीम मौके पर भेजी गई हैं।

MadhyaBharat 29 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.