Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को थाना तर्रेम से जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ 168 ई. कम्पनी का संयुक्त बल ग्राम पटेलपारा तर्रेम की ओर सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान पटेलपारा तर्रेम के पास टेकरी के पीछे से पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक नक्सली मिलिशिया कमाण्डर तामू नंदा पिता तामू कोवा उम्र 29 वर्ष निवासी तामूपारा बेदरे, थाना जगरगुण्डा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पिटठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से 03 पैकेट जिलेटिन, दो डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर लगभग एक मीटर, बड़ा डेटोनेटर लगा हुआ टीएलडी. वायर, स्पीलिंटर (लोहे का किल) लगभग 250 ग्राम बरामद किया गया।
गिरफ्तार मलिशिया कमाण्डर तामू नंदा के विरुद्ध थाना तरेंम में वैधानिक कार्रवाई उपरान्त आज न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |