Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के पखांजुर इलाके के छोटे बेठियां बेचघाट से सीतराम के बीच कोटरी नदी से व्यापारी अजय मंडल शुक्रवार को दो लाख रुपये का किराना दुकान का सामान नाव से कोटरी नदी पार कर रहा था। इसी दौरान नदी में जल स्तर बढ़ने से पानी की तेज बहाव से नाव पलट गई, नाव में रखा दो लाख रुपये का किराना दुकान का सामान सहित नाव में बैठें पांच लोग पानी में गिर गए। नाव में सवार सभी पांच लोगों को तैरना आता था, उन्होंने तैरकर अपनी जान बचाई। लेकिन दो लाख रुपये का किराना दुकान का सामान पानी में बह गया जिसे नहीं बचाया जा सका।
उल्लेखनीय है कि नदी में पुल निर्माण का विरोध नदी के दूसरे छोर के ग्रामीण नक्सलियों के उकसावे में कर रहे हैं और एक वर्ष से अधिक समय से पुल के विरोध में यहां आंदोलन जारी है। ऐसे में बारिश के समय में ग्रामीणों को स्वयं अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ता है। आंदोलनरत ग्रामीणों का तर्क है कि नदी में पुल बनने से क्षेत्र के जंगल काटे जाएंगे और खनिज संपदा लूटी जाएगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |