Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में वन विभाग के डीएफओ कार्यालय में मंगलवार सुबह आग लग गई।आगजनी में कार्यालय के केबिन में रखी जरूरी फाइलें और कंप्यूटर उपकरण भी जलकर राख हो गए हैं।
थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि आज सुबह सात बजे भानुप्रतापपुर के नाकापार में स्थित पूर्व वन मंडल कार्यालय के डीएफओ कार्यालय में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। सुबह कोई भी कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नही था, धुंआ उठने की जानकारी पर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। डीएफओ दफ्तर का कैबिन पूरी तरीके से जल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |