Since: 23-09-2009
रायगढ़ । मिक्सर मशीन की सफाई करते वक्त करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना तमनार थाना क्षेत्र के हुंकराडीपा चौक कुंजेमुरा की है। तमनार पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार की शाम करीब 6ः30 बजे की है। जहां विवेक कंट्रक्शन में काम करने वाले दो मजदूर मिक्सर मशीन की सफाई का कार्य कर रहे थे। मिक्चर मशीन में जमे सीमेंट के टुकड़ों को ड्रिल मशीन की सहायता से दोनों मजदूर निकाल रहे थे, तभी ड्रिल मशीन में करंट प्रवाहित होने से दोनों चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक सुकलु कुमार (20वर्ष) कोरबा एवं रामविनय पासवान (35वर्ष) ओरंगाबाद बिहार के रहने वाले हैं । करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत की सूचना के बाद तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया। साथ ही साथ मृतक के परिजनों को इस घटना से अवगत करा दिया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |