Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
‘यूपी में का बा’ वाली नेहा ने ट्वीट किया विवादित पोस्ट शिकायत दर्ज
indore, Neha of

इंदौर। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर 'यूपी में का बा' गाने से सुर्खियां बटोरने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट किया है। भाजपा ने इसे विवादित बताते हुए उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

 

नेहा सिंह ने मप्र के सीधी में आदिवासी पर हुए अमानवीय व्यवहार (पेशाब कांड) को इंगित करते हुए एक फोटो ट्वीट किया है, जिसमें एक व्यक्ति सामने बैठे युवक पर लघुशंका करते हुए दिखाया गया है। ट्वीटर पोस्ट में नेहा राठौर ने काली टोपी और खाकी नेकर भी दिखाई है। ट्वीट को नेहा सिंह के आधिकारिक ट्वीटर हैंडर से किया गया है। इसके ऊपर नेहा ने शीर्षक दिया है 'एमपी में का बा'। उन्होंने आगे लिखा है कि “एमपी में का बा..?कमिंग सून...।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि कुछ लोग मुझे कांग्रेस का एजेंट बताते हैं, कुछ सपाई और कुछ आम आदमी पार्टी का एजेंट बताते हैं। बिहार में भी ऐसी ही अफवाह है। सच सभी जानते हैं। मैं सिर्फ और सिर्फ विपक्ष में हूं। हर राज्य में जो भी पार्टी विपक्ष में है, मैं उसके साथ हूं। विपक्ष की यही पार्टियां जब सत्ता में आ जाएंगी, तो यही मुझे अपने विपक्ष के साथ खड़ा पाएंगी। केंद्र में जो भी पार्टी विपक्ष में है, मैं उसके साथ हूं। सरकारें बदल जाएंगी, पर मैं विपक्ष में ही रहूंगी। एक लोक-कलाकार को जनता के पक्ष में रहकर सरकार से सवाल करना चाहिए। यही उसका धर्म है। मैं अपने धर्म के साथ हूं। मैं लोकतंत्र के साथ हूं।

 

 

 

इस मामले में पर भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक और एडवोकेट निमेष पाठक ने गुरुवार देर रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। निमेष पाठक ने नेहा राठौर के ट्वीट को आपत्तिजनक बताते हुए भावनाएं आहत करने वाला करार दिया है। ऐसी ही शिकायत भोपाल के हबीबगंज थाने में भी दर्ज की गई है। भोपाल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने शिकायत की है। हबीबगंज थाना पुलिस ने नेहा सिंह के खिलाफ धारा 153-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

निमिष पाठक ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि यह संघ की छवि खराब करने और गलत चित्रण की कोशिश है। किसी अन्य पर पेशाब करते व्यक्ति के सिर पर संघ की पहचान काली टोपी लगाई गई है। साइड में खाकी नेकर दिख रही है। सीधे तौर पर यह संघ की छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने गायिका के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 67 और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

 

 

शिकायत होने के बाद नेहा सिंह ने शुक्रवार को पुनः ट्वीट किया है कि “मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता ने आदिवासी व्यक्ति के सिर पर पेशाब की। इस घटना की आलोचना करने पर मेरे विरुद्ध एफआई आर दर्ज करवा दी गई है। गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!”

MadhyaBharat 7 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.