Since: 23-09-2009
बीजापुर/जगदलपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना नैमेड़ एवं सीआरपीएफ 222 वीं बटालियन के द्वारा बीती रात सर्च कार्यवाही के दौरान राणापारा नैमेड़ से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य दसरू उरसा ऊर्फ मांझी पिता रामा उरसा उम्र 35 वर्ष निवासी कचिलवार पटेलपारा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने जानकारी दी नक्सली मिलिशिया सदस्य के कब्जे से कार्डेक्स वायर 09 मीटर, सेफ्टी फ्यूज 06 मीटर,नौ विस्फोटक जिलेटिन, दो इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर , एक बंडल इलेक्ट्रिक वायर, एक टिफिन बम बरामद किया गया है। थाना नैमेड़ में कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार नक्सली मिलिशिया सदस्य दसरू उरसा ऊर्फ मांझी को आज शुक्रवार को न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |