Since: 23-09-2009
रायगढ़ । मानहानि के मामले में गुजरात उच्च न्यायालय की तरफ से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इंकार करने पर भड़की रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार की शाम विरोध प्रदर्शन किया।पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय से नारेबाजी करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक तक जुलूस निकाला ।साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र पर हमला बंद करो, राहुल गांधी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं, आदि के नारे भी लगाए।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि विपक्ष की आवाज नहीं दबाई जा सकती ।राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने का कारण विपक्षी की आवाज को दबाना है। कांग्रेस व राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता । उन्होंने आरोप लगाया कि अदाणी मामले पर प्रश्न किए जाने के बाद ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म किया गया है।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दीपक पाण्डेय, महापौर जानकी अमृत काटजू,वरिष्ठ कांग्रेसी बलबीर शर्मा,नारायण घोरे आदि उपस्थित थे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |