Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
देश-प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के षड़्यंत्र में दिग्विजय सिंह की अग्रणी भूमिकाः शर्मा
indore, Digvijay Singh.vdSharma

इंदौर। देश एवं प्रदेश में षड़्यंत्र करके अस्थिरता एवं हालात बिगाड़ने का कार्य करने वाले लोगों में मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह अग्रणी भूमिका में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी को लेकर दिग्विजय सिंह का ट्वीट उनकी सोची समझी साजिश और अपने राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को बदनाम करने का षड़्यंत्र है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग हमारे देश और समाज के लिए खतरा हैं। इन जैसे लोग दिन- रात समाज में वैमनस्यता फैलाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेसियों के डीएनए में अंग्रेजों और मुगलों का जींस

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर जी के बारे में झूठ लिखकर सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ फैलाना कानूनन अपराध तो है ही साथ ही इस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से अल्पसंख्यक एवं अन्य वर्गों- समाजों में विद्वेष फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण और घातक भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के डीएनए में अंग्रेजों के साथ-साथ मुगलो के भी जींस हैं, जो फूट डालो और शासन करो की रणनीति पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी दिग्विजय सिंह मस्जिद पर भगवा लहराने की कहीं और की घटना के वीडियो को मध्यप्रदेश का बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो कभी पाकिस्तान की खराब सड़क को मध्यप्रदेश की सड़क बताकर ट्वीट करते हैं। जनता में भ्रम फ़ैलाने के बाद मिस्टर बंटाधार ट्वीट डिलीट कर देते हैं। इस तरह का झूठ फैलाने और वातावरण बिगाड़ने वाले व्यक्ति दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न उठाते हैं, तो वही शहीद मोहनचंद शर्मा की शहादत का अपमान करते है और आतंकियों के गले भी लगते हैं।

टीएमसी अब राजनीतिक दल नहीं, गुंडों का दल

बंगाल में हुई घटना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक दल नहीं रहा, अब वह गुंडों और असामाजिक तत्वों का कुनबा बन गया है। जिस तरह पूर्व में गुंडागर्दी एवं आतंक कम्युनिस्टों का था, वही आतंक आज तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में प्रारंभ कर दिया है। पश्चिम बंगाल में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की हत्या हो रही है, इसलिए तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं गुंडों का दल बनकर रह गया है।

तुष्टिकरण, ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं दिग्विजय और कमलनाथ

सीधी की घटना को लेकर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में प्रभावी ढंग से तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की। भारतीय जनता पार्टी कभी भी अपराधी का धर्म, समाज और संगठन नहीं देखती अपराध करने वाला सिर्फ अपराधी है। लेकिन कांग्रेस दोहरा चरित्र अपनाती है, कांग्रेस झूठ बोलती है। उन्होंने बताया कि सीधी की घटना को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई, जिसमें पूर्व विधायक रामलाल रौतेल सहित चार लोग हैं। यह कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो कमलनाथ जी के शासनकाल में बनाया गया था, जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि वीडियो कभी भी बना हो लेकिन मामला संज्ञान में आते ही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने उस पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की है। लेकिन मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि शिवपुरी के अंदर अल्पसंख्यक वर्ग के गुंडों ने दलित वर्ग के व्यक्ति के साथ कृत्य किया तब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के क्या मुंह सिल गए थे? दोनों नेताओं ने इस घटना पर एक शब्द भी नहीं कहा क्या वह पीड़ित दलित नहीं था ? कमलनाथ के शासनकाल में सागर के अंदर एक दलित भाई को जिंदा जला दिया गया तब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ कहाँ थे ? शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ केवल तुष्टिकरण एवं ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं।

MadhyaBharat 9 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.