Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
किसी बहना के साथ नहीं होने देंगे अन्याय: शिवराज
indore, Injustice,Shivraj

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी लाड़ली बहनों, आज मैं बहुत हर्षित और आनंदित हूं। वह शुभ घड़ी फिर आ गई, जब आपके इस भाई को आपके खाते में 'खुशियों की दूसरी किश्त' भेजने का सौभाग्य और सुख मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि हर महीने की यह 10 तारीख आपके जीवन को नई आशा, नव आनंद और खुशियों से परिपूर्ण बनाएगी। लाड़लियों, तुमने मुझे भाई कहा है। मेरा यह वादा है कि तुम्हारे सभी दुःख दूर कर तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाऊंगा। किसी बहना के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अंतिम सांस रहने तक मैं आपकी सेवा करता रहूंगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को इंदौर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की दूसरी किश्त वितरण के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में प्रदेश की सवा करोड़ हितग्राही महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रुपये की राशि जमा कराई। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के बीच जाकर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान को 101 फीट लंबी राखी भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने आवास योजना के दिव्यांग हितग्राही दंपति को घर की चाबी सौंपी और लाड़ली लक्ष्मी योजना की दो हितग्राही बच्चियों सहित अन्य को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई।

 

मुख्यमंत्री चौहान दोपहर करीब 1.00 बजे इंदौर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। इस दौरान लाड़ली बहनों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। रोड शो के मार्ग में 11 मंच से 11 हजार लाड़ली बहनों ने लाठी के साथ सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह राशि अभी 1000 हजार है, धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाई जाएगी और राशि 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचेगी। यह राशि बेटियों की मदद के लिए है। उन्होंने कहा कि मैंने बचपन से बेटा और बेटियों में बड़ा भेदभाव देखा था। लाखों बेटियों को कोख में मार दिया जाता था। तब मैंने संकल्प लिया था कि बेटियों-बहनों के लिए कुछ करूंगा। लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की। चुनावों में बहनों को आगे लाए। कानून बनाया कि आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ेंगी। इंदौर में उमाशशि शर्मा, मालिनी गौड़ महापौर बनीं।

 

 

उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत भर्ती महिलाओं की करने का निर्णय लिया गया। महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क एक प्रतिशत ही लगाने का निर्णय लिया, तब से महिलाओं के नाम संपत्ति बढ़ गई। इसके बाद बहनों के लिए लाडली बहना योजना शुरू की। हर महीने 10 तारीख को एक हजार रुपये की राशि खाते में जमा हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अनेक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और 12वीं में पूरे स्कूल में प्रथम आने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। गांव में स्कूल नहीं होने पर दूसरे गांव में जाकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साइकिल के लिए साढ़े चार हजार रुपये दिए जाएंगे। स्किल डेवलपमेंट के लिए सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को स्किल सिखाने के साथ ही स्टायपेंड भी देंगे। 25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना के आवेदन फिर से लिए जाएंगे।

MadhyaBharat 10 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.