Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
हरेली पर्व के अवसर पर होगी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत
raigarh, Chhattisgarhia Olympics , Hareli festival

रायगढ़। 17 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है। गांव स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर, खिलाड़ियों का पंजीयन भी करवा लें,समस्त जनपद सीईओ इसकी विशेष रूप से मॉनिटरिंग करेंगे उक्त बातें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक के दौरान कही।

 

 

उन्होंने कहा कि, शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार खेलों के आयोजन की व्यवस्था कर ली जाए। 17 जुलाई से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 6 चरण में होंगे। जिसमें दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है।

 

लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि समय सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकरण हर अधिकारी की प्राथमिकता होनी चाहिए। पिछले दिनों राजस्व शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों से आवेदन मिले हैं। ऐसे आवेदन जिनका निराकरण शेष रह गया है उसे जल्द निपटा लिया जाए।

 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

हरेली के लिए बनवाए गए हैं गेड़ी,सी मार्ट से कर सकते हैं खरीद

छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार के रूप में हरेली के आयोजन की इस बार खास व्यवस्था की गई है। वन विभाग रायगढ़ और धरमजयगढ़ ने इस पर्व के लिए विशेष रूप से बांस की गेडियां बनवाई हैं। जिसे विक्रय के लिए सी मार्ट में रखा जा रहा हैं। जहां से यह गेड़ियां खरीदी जा सकती हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी सीईओ जनपद को स्थानीय स्तर पर भी वन विभाग द्वारा तैयार करवाई गई गेड़ी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

 

MadhyaBharat 11 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.