Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र अंर्तगत पखांजूर से बांदे जाने वाली सड़क पर मंगलवार सुबह दो मोटर साइकिल के आमने-सामने की जोरदार भिड़त में एक मोटर साइकिल चालक की घटना स्थल मे ही मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
मृतक मोटर साइकिल चालक की पहचान शिक्षक रविंद्र नाथ मजूमदार के रूप में हुई है, शिक्षक रविंद्र नाथ मजूमदार मरोड़ा शासकीय प्राथमिक शाला के प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। दूसरे घायल मोटर साइकिल चालक का इलाज पखांजूर अस्पताल मे चल रहा है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |