Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिम्मानार निवासी सुंदर ओयाम की हत्या शनिवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी गई। नक्सल प्रभावित इलाका होने और हत्या के तरीके से नक्सली हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं वारदात के बाद भयभीत परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इसके कारण अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिम्मानार निवासी सुंदर ओयाम शनिवार रात अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण परिजन कुछ भी बताने या कहने के लिए तैयार नहीं हैं। थाना मिरतुर पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |