Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
रतलाम में सूफा से जुड़े सदस्यों के ठिकानों पर एनआईए का छापा
bhopal,NIA raids , Sufa members

भोपाल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को मध्य प्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय पर जयपुर को दहलाने की साजिश रचने वाले और देशद्रोही संगठन सूफा से जुड़े सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की। उक्त साजिश के मास्टरमाइंड इमरान के फार्म हाउस पर एनआईए की तीन सदस्यीय टीम पहुंची और यहां जांच के बाद उसकी संपत्ति अटैच करने के लिए ऑर्डर चस्पा किया। कार्रवाई में राजस्व विभाग के साथ स्थानीय पुलिस की टीम भी शामिल रही।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2022 में संगठन के सदस्य राजस्थान के निंबाहेड़ा से विस्फोटक के साथ पकड़े गए थे। इन पर सीरियल ब्लास्ट कर जयपुर को दहलाने की साजिश का आरोप है। इमरान फिलहाल जेल में है। वह अपने फार्म हाउस का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिए करता था। फार्म हाउस पर साथियों को आईईडी बम बनाने की ट्रेनिंग देता था। राजस्थान के निंबाहेड़ा में विस्फोटक के साथ पकड़े जाने के बाद ही आतंकियों का रतलाम कनेक्शन सामने आया था।

रतलाम में मध्यप्रदेश और राजस्थान की एसटीएफ की टीमों ने कार्रवाई करते हुए सूफा से जुड़े और आतंकी साजिश में शामिल रहे मास्टरमाइंड इमरान सहित 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने जांच पूरी कर जयपुर की स्पेशल एनआईए कोर्ट में सभी 11 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था, उनमें इमरान पुत्र मोहम्मद शरीफ, आमिर खान उर्फ आमीन फावड़ा, मोहम्मद आमीन पटेल, सैफुल्लाह खान पिता रमजानी अली, अल्तमश खान, जुबेर खान पिता फकीर मोहम्मद, मजहर खान पुत्र इसराइल खान, फिरोज खान पिता फकीर मोहम्मद, मोहम्मद यूनुस पुत्र याकूब याकी, इमरान खान उर्फ इमरान कुंजड़ा पुत्र मोहम्मद यूनुस (सभी निवासी रतलाम) और आकिफ अतीक निवासी ठाणे महाराष्ट्र शामिल हैं।

MadhyaBharat 18 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.