Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खुले बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम की मौत
vidisha,old boy died,open borewell

भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा में मंगलवार को बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरी एक ढाई साल की बच्ची को बचाया नहीं जा सका। करीब आठ घंटे चले रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाला गया और उसे तत्काल एंबुलेंस से सिरोंज के अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्ची के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

 

एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सिरोंज-कुरवाई रोड पर ग्राम कजरी बरखेड़ा की है। यहां स्थानीय निवासी इंदर सिंह (पप्पू) की ढाई साल के बेटी अस्मिता मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे खेलते समय घर के आंगन में खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी। वह बोरवेल की करीब 13 फीट की गहराई पर जाकर फंसी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशानिक अमला मौके पर पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जेसीबी और पोकलेन की मदद से बोरवेल के समानांतर गड्डा खोदा गया। फिर सुरंग बनाकर बच्ची तक पहुंचा गया। इस दौरान डॉक्टर को बोरवेल के समानांतर खोदे गए गड्ढे में भेजा गया। डॉक्टर ने वहीं पर बच्ची की प्राथमिक जांच भी की।

 

 

उन्होंने बताया कि करीब आठ घंटे से ज्यादा समय तक चले रेस्क्यू के बाद बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला और तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की जांच करने वाले डॉक्टर सुरेश अग्रवाल ने बताया कि बच्ची की मौत अस्पताल लाने के तीन-चार घंटे पहले ही हो चुकी थी। जब बच्ची को बाहर निकाला तो उसके हाथ पैर में अकड़न आ चुकी थी। सामान्य तौर पर किसी की मौत के बाद ऐसा 10-12 घंटे में होता है, लेकिन गीली मिट्टी की वजह से बच्ची की मौत के बाद उसकी बॉडी में अकड़न आ गई। इससे ऐसा माना जा रहा है कि बच्ची की मौत बोरवेल के अंदर ही हो चुकी थी।

 

 

विदिशा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि सिरोंज तहसील की पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कजरी बरखेड़ा में घर के आंगन में बनाए जा रहे बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय बच्ची को सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के उपरांत बाहर निकाला गया। हमारी पहली प्राथमिकता बच्ची को रेस्क्यू कर बाहर निकालना था। बच्ची को वेंटिलेटर पर अस्पताल ले जाया गया, उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जाएगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में ढाई वर्ष की बच्ची अस्मिता की बोरवेल में गिरने से हुई असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के रेस्क्यू ऑपरेशन में अथक प्रयास के बाद भी दुर्भाग्य से बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार की आर्थिक सहायता के निर्देश कलेक्टर विदिशा को दिए हैं।

MadhyaBharat 19 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.