Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
सोलर लाइट घोटाला में तत्कालीन जनपद सीईओ गिरफ्तार
kanker,  district CEO arrested,solar light scam

कांकेर। जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र अंर्तगत अंतागढ़ ब्लॉक में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर 14 लाख रुपए का घोटाला करने के मामले में तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ पीआर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अन्तागढ़ खोमन सिन्हा ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी के दो आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीम बनाकर रवाना इस मामले में शामिल आरोपी ठेकेदार और बिजली विभाग के इंजीनियर की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सासंद विक्रम उसेंडी के गांव में तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ, बिजली विभाग के इंजीनियर और ठेकेदार के द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर 14 लाख का बंदरबांट किया गया था। मामले का खुलासा होने पर मचे राजनीतिक बवाल के बीच पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने फिलहाल तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ पीआर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि इस मामले को लेकर राजनीति भी गर्म है। अंतागढ़ विधायक अनूप नाग के निवास के घेराव के दौरान पूर्व भाजपा सासंद विक्रम उसेंडी और विधायक अनूप नाग के बीच तीखी बहस भी हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला खनिज न्यास निधि से वर्ष 2021-22 में जनपद पंचायत अंतागढ़ के दाना गांव में 30 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने 14 लाख 40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम हुआ ही नहीं और तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ पीआर. साहू ने तत्कालीन उप अभियंता विद्युत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के साथ मिलकर कार्य का ठेका लेने वाली फर्म प्रोपराइटर मेसर्स आरबी. डीलर्स को पूरा भुगतान कर दिया। मामला जब उजागर हुआ तो कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने जांच टीम गठित की, जिसके द्वारा जांच में शिकायत को सही पाया गया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने ताड़ोकी थाने मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ पीआर साहू जो वर्तमान बीजापुर जिले में पदस्थ हैं, उन्हें पुलिस ने बीजापुर से गिरफ्तार किया है, साथ ही फर्म के मालिक व ठेकेदार और इंजीनियर की तलाश की जा रही है।

MadhyaBharat 19 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.