Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
पानी से भरे गड्ढे में मिले राजस्थान के तीन युवकों के शव
rajgarh, Bodies,three youths of Rajasthan

राजगढ़। जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में पानी से भरे एक गड्ढे में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को गड़ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों युवक राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी हैं।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कुल्मी गांव के समीप पानी के एक गड्ढे में तीन युवकों के शव रविवार सुबह दिखाई दिए। आगरिया से गादिया जाने वाले रोड के किनारे स्थित इस गड्ढे में युवकों के शव पड़े होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शवों को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गड्ढे में एक बाइक भी मिली है।

माचलपुर पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की पहचान झालावाड़ जिले के भानपुरिया गांव के निवासी कमलेश 22 वर्ष पिता धन्नालाल लोधा, कालू 40 वर्ष पिता भूरालाल लववंशी तथा प्रकाश 25 वर्ष पिता मांगीलाल लववंशी के रूप में की गई है। माचलपुर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तीनों युवक शराब के नशे में थे। शनिवार देर रात तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। लेकिन गड्ढे के समीप स्थित मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। नशे में होने के कारण तीनों गड्ढे से निकल नहीं सके और पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

MadhyaBharat 23 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.