Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर: करणी सेना के कार्यक्रम में आए ब्रजभूषण शरण सिंह
Indore, Brajbhushan Sharan Singh , Karni Sena

इंदौर। करणी सेना द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्याणसिंह कालवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह गुरुवार को इंदौर पहुंचे। उनके पहुंचते ही बजरंग पूनिया मुर्दाबाद के नारे लगने लगे, जिन्हें स्वयं सांसद ने बंद कराया।

 

भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडेरशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरणसिंह गुरुवार दोपहर इंदौर आए। पहली बार इंदौर आए ब्रजभूषण शरण सिंह का इंदौर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसे उपरांत ब्रजभूषण शरण सिंह देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के तक्षशिला ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां करणी सेना द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्याणसिंह कालवी की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। उनके कार्यक्रम में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने बजरंग पुनिया मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। ब्रजभूषण शरण सिंह ने मंच से ही इस तरह की नारेबाजी न करने का आग्रह किया, जिसके बाद बृजभूषण शरणसिंह जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करनी सेना के प्रोग्राम के बाद ब्रजभूषण शरण सिंह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शुभेंद्र सिंह गौड़ के सेक्टर-डी सुदामा नगर स्थित घर पर कार्यकर्ताओं से भेंट करके ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग, खण्डवा और ममलेशवर ज्योतिर्लिंग जाएंगे। वे शाम को इंदौर लौटेंगे और सयाजी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

MadhyaBharat 27 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.