Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कैदी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला है, उसे बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह जेल में निरुद्ध था। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया गया था। इसके बाद उसे वापस ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने जवानों को चकमा देकर भाग निकला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हल्बा चौकी क्षेत्र से बलात्कार का आरोपित मोहनीश कोडोपी को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था। जिसे आज पेशी के लिए न्यायालय लाया गया। पेशी के बाद उसे वापस जेल ले जाया जा रहा था। बस के जेल के बाहर पहुंचने पर जवानों ने उसे बस से उतारा इसी बीच आरोपित मोहनीश जवानों को चकमा देकर भाग निकला। जवानों ने उसका काफी पीछा किया। मगर उसे रोक नहीं पाए। इसके बाद तत्काल इस मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई। पुलिस की तलाश जारी है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी उसका पता लगाया जा रहा है, लेकिन फरार आरोपित पकड़ से बाहर है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |