Since: 23-09-2009
रायगढ़। जिले के थाना तमनार अंतर्गत शनिवार को टपरंगा एनजी कालोनी में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर तमनार पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी गई है।शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना तमनार अंतर्गत गोढ़ी मे एक युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना परिवारजनों द्वारा थाना तमनार को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे,आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार पुलिस टीम को घटना स्थल भेजा गया। तमनार पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान मृतक मिनकेतन साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 28 वर्ष निवासी कोतबा चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर हाल मुकाम एन जी कॉलोनी क्वाटर न. एन जी 89 है। तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर फांसी लगाकर आत्महत्या के कारणों का जांच में जुट गई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |