Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मिहोना में सरसों के तेल का टैंकर पलटा
bhind,Mustard oil tanker ,overturned in Mihona

भिंड। जिले के मिहोना में बालाजी मंदिर के पास रविवार सुबह सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे में ट्रक ड्रायवर और क्लीनर की जान बाल बाल बच गई। लेकिन जैसे ही लोगाें को सरसाें तेल का टैंकर पलटने की जानकारी लगी मौके पर बड़ी संख्या में तेल लूटने के लिए भीड़ जमा हो गई।लोग घरों से बर्तन लाकर तेल निकालने में लग गये। इस वजह से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़कर जाम खुलवाया।

 

 

जानकारी अनुसार घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नेशनल हाईवे-552 की है। यहां मुरैना से बंगाल जा रहा एक सरसों के तेल से भरा टैंकर मिहोना में बालाजी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही वहां तेल लूटने के लिए सैंकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने टैंकर से तेल को बेहता देख घर से कैन, बाल्टी और प्लास्टिक की कट्टिया लेकर आए और तेल की जमकर लूटपाट मचा दी। इस दौरान ज्यादा भीड़ जमा होने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मिहोना थाना प्रभारी राजेश सातनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर वहां से हटने के लिए कहा। पुलिस की समझाइश के बाद भी लोग नहीं माने जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर भगाया।

 

टैँकर ड्रायवर पप्पू शर्मा ने बताया कि वह मुरैना से इस टैंकर को सरसों के तेल से रीफिल करवाकर बंगाल के हार्डिया के लिए रवाना हुआ था। टैंकर में करीब 31 हजार 400 लीटर सरसों का तेल था। बालाजी धाम मंदिर के पास एक ऑटो को बचाने के चक्कर में उसने टैंकर को खेत की तरफ मोड़ दिया जिससे वह पलट गया। टैंकर मालिक मुरैना का रहने वाला है वो भी तेल लूट की शिकायत को लेकर मिहोना पुलिस के संपर्क में आ गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 30 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.