Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भाजपा में शामिल हुए छह लोग जनता कांग्रेस (जे) के सदस्य नहीं थे : गुलशन भण्डारी
Bijapur,  BJP , Gulshan Bhandari

बीजापुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के 06 कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के दावे के बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला सचिव गुलशन भण्डारी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं। इसीलिए भाजपा किसी को भी लाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ता बताते हुए उनका भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करवा रहे हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता कांग्रेस (जे) की बढ़ती लोक प्रियता से डरी हुई है। जिसके कारण भाजपाई जेसीसीजे की छवि खराब करने की नापाक कोशिश करते हुए अपने प्रदेश के आला नेताओं को खुश करने का प्रयास कर रहें है। जबकि सच्चाई यह है कि जो 06 लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, वो जनता कांग्रेस जे के सदस्य नहीं थे। भाजपा और उसके नेताओं को समझना होगा की झूठ ज्यादा नहीं चलने वाला सच हमेशा सामने आ ही जाता है। भाजपा के बीजापुर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार अपनी साख बचाने के लिए गिरते जनाधार के कारण ऐसे कार्य कर रहे हैं।

MadhyaBharat 6 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.