Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नई दिल्ली- इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल
ujjain, New Delhi - Indore ,Intercity Express

उज्जैन। नई दिल्ली से चलकर उज्जैन होते हुए इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) का इंजन मंगलवार सुबह विक्रम रेलवे स्टेशन के पास फेल हो गया। इस दौरान गाड़ी मेन ट्रेक पर खड़ी रही। यात्री परेशान हुए। अन्य कुछ गाडियों को ट्रेक बदलकर निकाला गया। वहीं कुछ को आउटर पर रोक दिया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस को दो घंटे बाद स्पेयर इंजन लगाकर इंदौर रवाना किया गया।

 

 

इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) मंगलवार को अपने निर्धारित समय 8:20 से 28 मिनट लेट सुबह 8:48 बजे उज्जैन स्टेशन पर पहुंची थी। सुबह 09:01 पर इंदौर के लिए रवाना किया गया था। इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन ‘सी’ केबिन से कुछ दूर विक्रम नगर स्टेशन के पास फेल हो गया। इस दौरान ट्रेन मेन लाइन ट्रेक पर खड़ी हो गई। इसकी सूचना रेलवे के जिम्मेदारों को दी गई। रेल अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को स्पेयर इंजन लगाकर इंदौर भेजने का फैसला किया गया। स्पेयर इंजन लाने और उसे इंटरसिटी से जोडऩे में करीब दो घंटे का समय लग गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उज्जैन रेलवे स्टेशन अधीक्षक मुकेश जैन के अनुसार बिलासपुर एक्सप्रेस को ट्रेक बदलकर रवाना किया गया। वही दो-तीन गाडिय़ों का संचालन प्रभावित हुआ है।

MadhyaBharat 8 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.